वर्णमाला किसे कहते हैं परिभाषा => किसी भाषा या अनेक भाषा को लिखने और बोलने के लिए प्रयोग किए गए, मानक प्रतीकों को वर्णमाला कहते हैं।
वर्णमाला किसे कहते हैं? परिभाषा – Alphabet In Hindi
![]() |
वर्णमाला किसे कहते हैं |
किसे कहें Varnamala परिभाषा: "किसी भाषा अथवा अनेक भाषा को लिखने और बोलने के लिए प्रयोग किए गए मानक प्रतीकों को ही वर्णमाला कहते हैं।" Alphabet In Hindi
"वर्णमाला का अर्थ है:- वर्ण से बने हुए शब्द माला को बनाने के लिए अलग अलग मोतियों की जरूरत होती है और उन्हीं मोतियों से मिलकर एक पूरी माला बन पाती है। इसी प्रकार वर्णों से मिलकर Varnamala बनी होती हैं।"
हिन्दी में हिन्दी वर्णमाला के सभी प्रकार के वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभाजित किया गया है पहला स्वर और दूसरा व्यंजन है।
स्वर किसे कहते हैं?
जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस, कंठ, तालु आदि स्थानों से बिना रुके हुए निकलती है, उन्हें स्वर कहेंगे!
वर्णमाला में स्वर नीचे दिए है।
वर्णमाला स्वर :- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
व्यंजन किसे कहते हैं?
जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस कंठ, तालु आदि स्थानों से रुककर निकलती है, उन्हें व्यंजन कहेंगे!
वर्णमाला में व्यंजन नीचे दिए हैं।
व्यंजन- क, ख, ग, घ, ङ च, छ, ज, झ, ञ ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़ त, थ, द, ध, न प, फ, ब, भ, म य, र, ल, व श, ष, स, ह
यह भी पढ़ें ♦• लिपि किसे कहते हैं?
हिंदी वर्णमाला में एक अनुस्वार और एक विसर्ग होते हैं
1. अनुस्वार- अं
2. विसर्ग- अ:
हिंदी वर्णमाला में गृहीत व संयुक्त व्यंजन भी होते है।
गृहीत :- ज़, फ़, ऑ
संयुक्त व्यंजन :- क्ष, त्र, ज्ञ, श्र
वर्णमाला के बारे में अन्य जानकारी
1] हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है-
1)स्वर और 2)व्यंजन।
2] व्यंजनों का उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है।
3] पंचमाक्षर अर्थात वर्णमाला में किसी वर्ग का पाँचवाँ व्यंजन। जैसे- 'ङ', 'ञ', 'ण' आदि।
4] आधुनिक हिन्दी में पंचमाक्षरों का प्रयोग बहुत कम हो गया है और इसके स्थान पर अब बिन्दी (ं) का प्रचलन बढ़ गया है।
5] विशेष - भाषा की सार्थक इकाई वाक्य हैं।
यह भी पढ़ें•♦ विशेषण किसे कहते हैं? इसके भेद कितने होते है? एवं सटीक परिभाषा
6] वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य होता हैं।
7] उपवाक्य से छोटी इकाई पदबंध होता हैं।
8] पदबंध से छोटी इकाई पद होता हैं।
9] पद से छोटी इकाई अक्षर होता हैं।
10] अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि होती हैं।
11] ध्वनि को वर्ण भी कहते हैं।
12] हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि होती है।
13] वर्णों को व्यवस्थित करने के समूह को वर्णमाला कहते हैं।
14] हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं।
यह भी पढ़ें • सर्वनाम किसे कहते हैं? सर्वनाम के भेद उदाहरण सहित
अन्य भाषाओँ में Varnamala
"वर्णमाला" को अंग्रेज़ी में "ऐल्फ़ाबॅट" (alphabet ) कहते हैं
अरबी, फ़ारसी, कुर्दी तथा मध्य पूर्व की अन्य भाषाओँ में इसे "अलिफ़ - बेई" या सिर्फ़ "अलिफ़ - बे" कहते हैं। यह एक अरबी-फ़ारसी लिपि के पहले दो अक्षरों का नाम है।
संबंधित अन्य लेख:
यह भी पढ़ें:
वर्णमाला किसे कहते हैं एवं इसकी परिभाषा से संबंधित जो मैंने जानकारी आपको दी यदि आपको कोई सवाल या कोई जानकारी के लिए आप हमें नीचे कमेंट करें और ऐसी ही हमारी अन्य पोस्ट को पढ़ने केलिए मुख्य पृष्ठ पर जाएं!
0 Comments